उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गैंगरेप मामले के आरोपी गायत्री प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से मिली जमानत पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अब एक जांच के बाद सामने आया है कि प्रजापति को साजिश रचकर जमानत दी गयी थी.
उन्हें जमानत दिलवाने में एक वरिष्ठ जज भी शामिल थे. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक रिपोर्ट से हवाले से बताया कि गायत्री प्रजापति को जमानत मिलने के पीछे 10 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था.
प्रजापति को मामले में जमानत मिलने के बाद विवाद शुरू हो गया था और इसके चलते अदालत ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। रिपोर्ट में बेहद संवेदनशील मामलो की सुनवाई करने वाली अदालतों के जजों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की की बात भी कही गई है।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बी भोसले ने प्रजापति को जमानत मिलने की जांच के आदेश दिए थे.
