जिले में पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चो को होने वाले डायरिया की रोकथाम के लिए सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा आज 12 जून से शुरू हो गया है जो कि 24 जून तक चलेगा ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोनेशन अस्पताल में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारम्भ किया।
इसके तहत 12 जून से 24 जून तक डायरिया के कारण शिशु मृत्यु पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के 10 लाख 29 हजार बच्चों को ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे और डायरिया से ग्रसित बच्चों को 14 दिनों के लिए जिंक की गोलियां निशुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके साथ ही इस अभियान के तहत माता पिता, अभिवावक एवं सामान्य जनता को डायरिया से होने वाले नुक्सान और इस बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए अवगत कराया जायेगा।
पखवाड़े का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा की प्रदेश सरकार डायरिया नियंत्रण के प्रति पूरी तरह सजग है और इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे, इस अवसर पर भाजपा विधायक खजानदास, महापौर एवं विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर सचिव (स्वास्थ) डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, निदेशक (एन.एच.एम्.) श्री नितिन सिंह भदौरिया एवं कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

