HomeUncategorizedअथिति शिक्षको को मिला 25 विधायको का भाजपा का समर्थन

अथिति शिक्षको को मिला 25 विधायको का भाजपा का समर्थन

देहरादून के परेड ग्राउंड में अथिति शिक्षको का धरना चल रहा है कल धरना स्थल पर अपनी मांगो को मनवाने के लिए अतिथि शिक्षकों को 25 भाजपा विधायकों का समर्थन भी मिल गया है। शिक्षकों ने बताया है कि उनके साथ दो विधायक पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह नेगी ने वार्ता की है और अपना समर्थन भी दिया है। दोनों विधायको ने अथिति शिक्षको को भरोसा दिया है की वह उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे लेकिन आंदोलनरत शिक्षक मंगलवार सुबह विधानसभा कूच पर डटे हुए हैं।

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमे उन्होंने कहा है की अथिति शिक्षण दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्रों में दो वर्षो तक अपनी सेवाएं दी है। उनका कहना है की इन अतिथि शिक्षकों के समायोजन की बात वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी की है।  शिक्षको ने कहा है कि राज्यपाल ने 24 मार्च को अपने अभिभाषण में सेवारत अतिथि शिक्षकों के समायोजन की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular