देहरादूनः उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है, कई वरिष्ठ नौकरशाहों के दायित्व बदले गये हैं।
उत्तराखंड में नौकरशाही में फेरबदल
- अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, कृषि एवं कृषि विपणन, कृषि शिक्षा, दुग्ध विकास, भेड़ एवं बकरी पालन, वर्षा जल संग्रहण, चारा एवं चारागाह विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, अध्यक्ष ब्रिज रोपवेज, टनल एण्ड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड(BRIDCUL) तथा अवस्थापना विकास आयुक्त, उत्तराखंड(Inter Departmental Coordination for PWD, DW, Urban Development and Energy) डा.रणवीर सिंह को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, आबकारी के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर मुख्य सचिव, मा.मुख्यमंत्री, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, राज्य संपत्ति तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली ओम प्रकाश को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, प्रशिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा निदेशक, प्रशिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षा डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महानिदेशक सूचना के पद पर तैनात किया गया है।
- इसी प्रकार प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य तालाब विकास, पिछड़ा क्षेत्र विकास, प्रक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन, पंचायती राज, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, श्रम एवं सेवायोजन, उद्योग तथा मुख्य कार्यकारी निदेशक खादी ग्रामोद्योग मनीषा पंवार को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
- प्रमुख सचिव केन्द्र पोषित योजनाएं, कार्यक्रम क्रियान्वयन, जलागम, खेल, परिवहन, गृह, कारागार, नियोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, आयुक्त परिवहन तथा मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम डा.उमाकांत पंवार को प्रमुख सचिव, खेल, परिवहन एवं आयुक्त परिवहन के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
- सचिव मा.मुख्यमंत्री, वित्त, आपदा प्रबंधन, बाह्य सहायतित परियोजनाए(ई.ए.पी.), गोपन, गन्ना, चीनी उद्योग, कार्यक्रम निदेशक, पी.एम.यू., परियोजना निदेशक, बाह्य सहायतित परियोजनायें(यू.ई.ए.पी.यू.डी.आर.पी) तथा आयुक्त कर अमित सिंह नेगी को सचिव आयुक्त कर के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। इसके साथ ही सचिव नेगी को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव आवास के पद पर भी तैनात किया गया है।
- सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, आबकारी, अध्यक्ष बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम तथा अध्यक्ष अल्पसंख्यक एवं वक्फ विकास निगम चन्द्र सिंह नपलच्याल को सचिव समाज कल्याण तथा आबकारी के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
- सचिव, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, दुग्ध एवं दुग्ध विकास, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद आर.मीनाक्षी सुन्दरम को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला के पद पर तैनात किया गया है।
- सचिव(प्रभारी) चिकित्सा शिक्षा, कृषि शिक्षा, कृषि एवं कृषि विपणन, उद्यान, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा आयुक्त, कुमायूं मण्डल, नैनीताल डी.सेन्थिल पाण्डियन को सचिव (प्रभारी) चिकित्सा शिक्षा, तथा आयुक्त कुमायूं मण्डल, नैनीताल के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। इसके साथ ही पाण्डियन को सचिव(प्रभारी) परिवहन एवं आयुक्त, परिवहन के पर भी तैनात किया गया है।
- सचिव(प्रभारी) आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा राजस्व हरबंस सिंह चुघ को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव(प्रभारी) श्रम एवं सेवायोजन के पद पर तैनात किया गया है।
- सचिव(प्रभारी) विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, पंचायती राज, सूचना तथा महानिदेशक सूचना चन्द्रशेखर भट्ट को सचिव(प्रभारी) को विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, पंचायती राज, तथा महानिदेशक सूचना के पदभार से अवमुक्त करते हुए आयुक्त कुमायूं मण्डल, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।
- सचिव (प्रभारी) वन एवं पर्यावरण, पेयजल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पी.एम.जी.एस.वाई.) तथा कार्यक्रम प्रबंधक, पी.आई.यू.(रोड एण्ड ब्रिज) यू.डी.आर.पी. एवं कार्यक्रम प्रबंधक, पी.आई.यू.(रोड एवं ब्रिज), यू.ई.ए.पी. श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पी.एम.जी.एस.वाई.) के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
- सचिव(प्रभारी) हिन्दी अकादमी, भाषा, जनगणना, संस्कृत शिक्षा तथा निदेशक भाषा संस्थान ऊषा शुक्ला को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव(प्रभारी) समाज कल्याण के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, नियोजन डाॅ.रंजीत कुमार सिन्हा को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव मानवाधिकार आयोग के पद पर तैनात किया गया है।
- श्री चन्द्रेश कुमार यादव को अपर सचिव ग्राम्य विकास, ए.पी.डी., आई.एल.एस.पी. तथा अपर निदेशक, उत्तराखण्ड सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण(USAATA) के पद पर तैनात किया गया है।
- श्री इन्दुधर को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन तथा पुनर्गठन के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, वन एवं पर्यावरण, समाज कल्याण, प्रबंधक निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड तथा उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. डाॅ.वी.षणमुगम को अपर सचिव, वन एवं पर्यावरण तथा उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। इसके साथ ही डाॅ.षणमुगम को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर भी तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, बाह्य सहायतित योजनाएं(ई.ए.पी.) तथा गृह श्री भूपाल सिंह मनराल को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव, कार्मिक, वन एवं पर्यावरण तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पी.एम.जी.एस.वाई.) के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव कृषि, वित्त, स्टाॅफ आॅफिसर मुख्य सचिव तथा परियोजना निदेशक Uttarakhand Urban Sector Development Agency(ADB) श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी को अपर सचिव कृषि के पद से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। इसके साथ ही श्री अद्दांकी को आयुक्त कर तथा निदेशक लेखा परीक्षा(आॅडिट) के पद पर तैनात भी किया गया है।
- अपर सचिव, वित्त, खनन, राज्य सम्पत्ति, राज्य सम्पत्ति अधिकारी, निदेशक खनन तथा निदेशक, लेखा परीक्षा(आॅडिट) श्री विनय शंकर पाण्डेय को अपर सचिव, वित्त, खनन तथा निदेशक, लेखा परीक्षा(आॅडिट) के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। इसके साथ ही श्री पाण्डेय को उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. के पर पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, आपदा प्रबंधन तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री विनोद कुमार सुमन को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव, शहरी विकास के पद पर तैनात किया गया है।
- प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पन्तनगर विश्वविद्यालय, ऊधमसिंहनगर श्रीमती ज्योति नीरज खैरवाल को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव सैनिक कल्याण, गन्ना-चीनी, मा.मुख्यमंत्री तथा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन श्री प्रदीप सिंह रावत को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव पुनर्गठन तथा प्रबंधन निदेशक, गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्री अतुल कुमार गुप्ता को अपर सचिव पुनर्गठन के पर से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
- अपर सचिव, वन एवं पर्यावरण, समाज कल्याण तथा अयाुक्त निःशक्तजन श्री मनोज चन्द्रन को अपर सचिव वन एवं पर्यावरण के पद से अवमुक्त किया गया है।
- श्री सुनील पांथरी को अपर सचिव आवास एवं कार्मिक एवं श्री सुभाष चन्द्र को निदेशक, सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।
- महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, ए.पी.डी.(SSA/RMSA/SLMA),SPD (RMSA) तथा सदस्य सचिव (SLMA), SPD(SSA) कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव वित्त श्री अरूणेन्द्र सिंह चैहान को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी तथा सुराज, भ्रष्टाचार उन्मुलन एवं जनसेवा के पद पर तैनात किया गया है।
- अपर सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अपर आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति(आपूर्ति शाखा/आई.टी.) श्री रणवीर सिंह को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव, ऊर्जा तथा निदेशक वैकल्पिक ऊर्जा (उरेडा) के पद पर तैनात किया गया है।




