Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी किसानो का होगा फायदा, बनाया जायेगा पहाड़ी बीज विकास निगम

पहाड़ी किसानो का होगा फायदा, बनाया जायेगा पहाड़ी बीज विकास निगम

पौड़ी में गरीब क्रांति अभियान के सहयोग से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे पहाड़ों में चकबंदी को लेकर विषय विशेषज्ञों ने विचार विमर्श किया।

कृषि मंत्री सुबोध  उनियाल
चकबंदी पर आयोजित कार्यशाला में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल

इस गोष्ठी में सम्मलित हुए सभी लोगो ने पहाड़ से पलायन रोकना के लिए चकबंदी को बेहतर जरिया बताया। इस कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी विषय पर अपने विचार लोगो के सामने रखे, सुबोध उनियाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए यहां जबरन चकबंदी संभव नहीं है। यह काश्तकारों की आपसी सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा की चकबंदी उत्तराखंड के लिए एक गैम चेंजर होने जा रही है , हमारी सरकार इसके हर पहलु पर गम्भीरता से विचार कर रही है , सभी से विचार विमर्श करके हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं !!

इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि तराई बीज विकास निगम की तर्ज पर पहाड़ी बीज विकास निगम बनाया जा रहा है। इससे भी कृषि के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular