Homeअध्यात्महस्तरेखा शास्त्र से जाने कितने सेक्सी है आप

हस्तरेखा शास्त्र से जाने कितने सेक्सी है आप

हाथों की बनावट और रेखाएं बता देती हैं कि आपका स्वभाव कैसा है? आपके विचार कैसे हैं? हस्तरेखा में रेखाओं के अतिरिक्त पर्वत क्षेत्र भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। पर्वत क्षेत्र अर्थात् आपके हाथों में उभरे हुए अलग-अलग भाग।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पर्वत क्षेत्रों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है-शुक्र पर्वत क्षेत्र।

शुक्र पर्वत व्यक्ति की प्रणय, वासना, प्रेम और भोग विलास को दर्शाता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत जितना अधिक उन्नत होता है, वह उतना ही अधिक सेक्सी होता है। अत्यधिक उन्नत शुक्र पर्वत वाले व्यक्ति के दिमाग में सेक्स संबंधी विचार ही चलते रहते हैं।

कहां होता है-शुक्र पर्वत…

अंगूठे के नीचे के भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। शुक्र पर्वत की अंतिम सीमा जीवन रेखा तक होती है। जीवन की परिधि जितनी अधिक होती है, शुक्र पर्वत उतना ही अधिक बड़ा होता है। अधिक उन्नत शुक्र पर्वत को अच्छा नहीं माना जाता है।

यदि शुक्र पर्वत सामान्य से कम उन्नत है तो ऐसे व्यक्ति निरस, रुखे स्वभाव वाले होते हैं। दोषपूर्ण शुक्र पर्वत होने पर व्यक्ति संतान उत्पन्न करने में असक्षम होता है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों को जनेंद्रिय संबंधी को बीमारी हो सकती है।
यदि शुक्र पर्वत उन्नत और उभरा हुआ है। साथ ही दोष रहित है तो ऐसे व्यक्ति स्वस्थ एवं सुंदर शरीर वाले, कामुक, संतान उत्पन्न करने की क्षमता करने वाला होता है।
शुक्र पर्वत अत्यधिक उन्नत होने पर व्यक्ति भोग विलास में लिप्त रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति शक्तिशाली भी होता है।
ध्यान रहे शुक्र पर्वत और अंगूठे की बनावट पर साथ-साथ विचार किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

11 COMMENTS

  1. Ищешь ключ TF2? tf2 lavka выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular