Monday, February 23, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ असम: प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े पुल का किया उदघाटन

असम: प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े पुल का किया उदघाटन

चीन सीमा के नजदीक ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे धौला-सादिया पुल को देश को समर्पित कर दिया गया। केन्द्र की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी असम पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लम्बे पुल ढोला-सदिया का उद्घाटन किया।

देश के दो पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाला ढोला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल अब देश का सबसे लंबा पुल है। इसकी लंबाई 9.15 किलोमीटर है। यह बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से भी 30% लंबा है। ये पुल 182 खंभों पर टिका है। ये भूकंप के झटके भी आसानी से झेल सकता है।

तीन साल पहले आज 26 मई के दिन ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज तीन साल पूरे होने पर पीएम मोदी असम के दौरे पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2