उत्तराखंड में बढ़ रही है माओवादियों की सक्रियता

उत्तराखंड में ‘रेड कॉरिडोर’ की साजिश को अंजाम देने में जुटे माओवादियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। धवार रात द्वाराहाट क्षेत्र में दूसरी बार भड़काऊ अपील से दीवारें पोत दी गई हैं। राजकीय महाविद्यालय व राजकीय इंटर कालेज का रुख कर माओवादियों ने छात्रों को पक्ष में करने का दुस्साहस किया है।

भनक लगने पर गुरुवार को पुलिस ने सुबह छह बजे तक सभी दीवारों पर लिखी अपील पर सफेद पेंट पोत दिया। इससे पूर्व द्वाराहाट के बिंता, कामा, बगवालीपोखर आदि क्षेत्रों में भी दीवारों पर भड़काऊ अपील वाले स्लोगन लिखने के साथ ही पोस्टर फेंके गए थे। माओवादी खीम सिंह व देवेंद्र पर 50 हजार का इनाम: माओवादियों के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए एसएसपी पी रेणुका देवी ने दो कथित माओवादी खीम सिंह व देवेंद्र पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार कराने में मदद करने वाले को दस हजार का अतिरिक्त इनाम भी दिए जाने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here