Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में स्कूल के पास गैस लीक, 200 छात्राएं अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में स्कूल के पास गैस लीक, 200 छात्राएं अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक स्कूल के समीप शनिवार सुबह एक कंटेनर से हुए जहरीली गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस लीक के बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  पूरे स्‍कूल को खाली करा लिया गया है.रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चे आंखों और गले में जलन की शिकायत करने लगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तुगलकाबाद डीपो के एक कंटेनर से सुबह तीन बजे से गैस लीक हो रही थी जो धीरे-धीरे रानी झांसी कन्या सर्वोदय विदायलय तक फैल गई.

दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 35 मिनट पर गैस रिसाव से संबंधित खबर मिली थी और इसके बाद स्कूल में सात दमकल गाड़ियां भेज दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular