Homeराष्ट्रीयकश्मीर में आतंकियों ने लूटी कैश वैन, 5 पुलिसवाले शहीद, 2 अफसर...

कश्मीर में आतंकियों ने लूटी कैश वैन, 5 पुलिसवाले शहीद, 2 अफसर भी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर सीमा पार से हुए हमले में सोमवार को बीएसएफ के दो जवानों के शहीद होने के बाद शाम को कुलगाम में आतंकियों ने एक कैश वैन पर हमला बोल दिया।

J&K: कुलगाम में कैश वैन पर आतंकी हमला

हमले में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक के 2 अफसर भी मारे गए हैं। आतंकियों ने बैंक की कैश वैन की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम पर हमला किया। बैंक के गार्ड की हालत नाजुक है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकी कैशवैन में मौजूद 50 लाख रुपये भी लूट कर ले गए.  आतंकी वैन में मौजूद कैश के साथ-साथ पांच एसएलआर राइफल भी लूट ले गए। आतंकी हमले के बाद तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।  हालांकि अभी पुलिस की ओर से कैश लूट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.

घटना की सूचना मिलते ही सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular