Homeराज्यउत्तराखण्डमरीजों को राहत देने वाला है मुख्यमंत्री का यह फैसला

मरीजों को राहत देने वाला है मुख्यमंत्री का यह फैसला

पिथौरागढ़। अपने एकदिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा विकासभवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनपद के विकास एवं आम जनता को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने हेतु अपनी विभागीय स्तर पर अभिनव प्रयास करते हुए कार्यो को प्रस्तावित करते हुए उन्हें समय से पूर्ण किया जाए तथा भविश्य की दृष्टि से दीर्घ कालीन योजनाओं को प्रस्तावित करते हुए उन्हें क्रियान्वित करें।

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि प्रदेश के सभी जनपदों  के चिकित्सालयों में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिस प्रकार तहसील दिवसों का आयोजन किया जाता है उस प्रकार माह में एक बार स्वच्छता दिवस का आयोजन कर विभागीय अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता अभियान चलाएं तथा उक्त कार्य में अन्य सभी का भी सहयोग लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular