Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आयुक्त कुमायूं डी सैंथिल पांडियन ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

आयुक्त कुमायूं डी सैंथिल पांडियन ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कल विकासनगर से त्यूनी जा रही एक प्राइवेट बस उत्तराखण्ड की सीमा से सटे शिमला जिले की नेरबा तहसील के गुम्मा इलाके समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टोंस नदी में जा गिरी।

इस भयानक हादसे में 45 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। इस भयावह दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए आयुक्त कुमायूं डी सैंथिल पांडियन ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा को आदेशित किया है कि कुमायूं मण्डल में संचालित तथा बाहर से आने वाले सभी वाहनों की नियमित रूप से चैकिंग की जाये।

तकनीकी तौर पर दुरूस्त न पाये जाने वाले वाहनों का अवागमन तत्काल प्रभाव से रोका जाये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

पांडियन ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने जनपद में परिवहन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित कर वाहनों की नियमित चैकिंग करायें। चैकिंग के दौरान बिना परमिट, बिना लाइसेन्स तथा बिना फिटनेस के दौडने वाले वाहनों के सीजिंग की कार्यवाही की जाये तथा ऐसे वाहनों पर नियमानुसार अर्थदण्ड एवं कानूनी कार्यवाही भी अमल में लायी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2