उत्तराखंड के फल तिमला में मिला कैंसर का इलाज

जिस तिमला की फलों में कहीं भी प्रमुखता से गिनती नहीं की जाती, उसके भीतर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के गुण मौजूद हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला मामूली फल तिमला से कैंसर जैसी घटक बीमारी का इलाज भी संभव है। यह हम नहीं बोल रहे बल्कि वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) की केमेस्ट्री डिविजन के शोध में पता चला कि तिमला के तेल में चार ऐसे फैटी एसिड हैं, जिनसे कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज संभव है।

पारंपरिक रूप से से तिमला का नाम औषधीय गुणों के लिए लिया जाता रहा है, लेकिन अब तक यह पता नहीं था कि इस फल में कौन-कौन से तत्व मौजूद हैं।

यदि तिमला के तेल से दवाओं का निर्माण किया जाएगा तो बहुत संभव है कि गंभीर रोगों की दवाओं की कीमत भी कम होगी, क्योंकि कच्चे माल के रूप में तिमला पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचुर मात्र में पाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here