केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली का चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 कार सवार लड़के उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। लिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चारों कार सवार लड़के दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं।
घटना दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके की है. स्मृति ईरानी को जैसे ही पीछा करने का पता चला तो उन्होंने 100 नंबर को फोन मिलाकर पुलिस इसकी जानकारी दी.