नई दिल्ली: मेदांता अस्पताल का एक एयर एंबुलेंस आग लगने के बाद बैंकॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. एंबुलेंस के जरिए बैंकॉक से फेफड़े के एक मरीज को गुरुग्राम लाया जाना था.

ट्वीट में सुषमा स्वराज ने कहा, पांच सदस्यों को लेकर जा रहा मेदांता अस्पताल का एयर एंबुलेंस आग लगने के बाद बैंकॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायलों को सेना के हेलीकॉप्टरों से बैंकॉक अस्पताल ले जाया गया है.’
उन्होंने लिखा, ‘हमारे मिशन ने अभी मुझे सूचना दी है कि एयर एंबुलेंस के पायलट अरुणाक्ष नंदी की मौत हो गई है. डॉक्टर शैलेंद्र और डॉक्टर कोमल आईसीयू में हैं. दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं.’

सूत्रों के मुताबिक, अचानक तूफान सी तेज हवाओं के आने से एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी हुई, जिसके बाद पायलट ने बैंकॉक के पास एक मैदान में विमान उतारने की कोशिश के दौरान वो दर्घटनाग्रस्त हो गया.
ai карточка товара создание карточек товаров для маркетплейсов ии