Homeबॉलीवुडइस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा,सलमान काफी छिछोरे हैं,पाकिस्तानी युवाओं को बिगाड़ रहे...

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा,सलमान काफी छिछोरे हैं,पाकिस्तानी युवाओं को बिगाड़ रहे हैं …

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आजकल पाकिस्तानी हिरोइनें के निशाने पर हैं, पहले पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सबा कमर ने सलमान को भला-बुरा कहा था और अब एक और अभिनेत्री ने सलमान के बारे में कुछ ऐसा ही बयान दिया है.

पाकिस्तान की एक्ट्रेस और पॉप सिंगर रबी परिजादा ने कहा है कि सलमान पाकिस्तान के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं. उनका कहना है कि सलमान की फिल्मों में अपराध को दिया जाता है, जिसको देखकर यहां के युवा भटक रहे हैं.

पाकिस्तानी दैनिक ‘डेली द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक रबी पीरजादा को लगता है कि पाक के दर्शक स्थानीय सिनेमा से ज्यादा भारतीय फिल्में देखना पसंद करते हैं. बॉलीवुड की फिल्मों को ज्यादा तरजीह देते हैं जिसकी वजह से पाकिस्तानी सिनेमा पर बुरा असर पड़ा है.

कुछ दिन पहले ही पाक एक्ट्रेस सबा कमर ने कहा था कि सलमान काफी छिछोरे हैं और उनका तो हमेशा किसी ना किसी हिरोइन ने नाम जुड़ता रहता है. सबा के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोला है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular