Homeब्रेकिंग न्यूज़BMC elections: शिवसेना सबसे आगे, निरूपम के बाद पंकजा मुंडे भी देंगी...

BMC elections: शिवसेना सबसे आगे, निरूपम के बाद पंकजा मुंडे भी देंगी इस्तीफा!

नई दिल्ली: बीएमसी चुनाव के रिजल्ट पर आज सबकी नज़र है. 20 साल से बीएमसी पर शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का कब्जा था. इस बार गठबंधन टूट गया है और शिवसेना-बीजेपी अलग अलग चुनाव लड़ रही हैं. रूझानों/नतीजों में शिवसेना सबसे आगे चल रही है वहीं बीजेपी को भी बड़ी जीत मिल रही है. कांग्रेस, एमएनएस और एनसीपी को इसमें भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

मुंबई में कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी ट्वीट कर हार स्वीकार की है. ट्वीट में उन्होंने कहा कि चुनाव में निरुपम और वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, जिन्हें उम्मीदवारों के चयन को लेकर चुनावी अभियान से बाहर कर दिया गया, के बीच मतभेदों के चलते पार्टी की कोशिशों की कमतर आंका गया है.

मिलिंद देवड़ा ने कहा, शिव सेना और बीजेपी को बधाई. उम्मीद है मुंबई के अगले पांच साल पिछले दो दशकों से बेहतर होंगे.

देवड़ा ने तंज कसते हुए कहा, ‘बीएससी के नतीजों से लगता है मुंबईकर सड़कों पर गड्ढों, बाढ़, मलेरिया के साथ रहने में ही खुशी महसूस करते हैं.’ महानगरपालिका के चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

महाराष्ट्र में संजय निरूपम के बाद पंकजा मुंडे ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है. परली के जिला परिषद चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए पंकजा सीएम फडणवीस को इस्तीफा सौंपेंगी.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular