Homeहेल्थ40 + हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं तो...

40 + हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं तो…

नई दिल्लीः भागदौड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा आता है जब हमारा शरीर अटेंशन चाहता है. यानि शरीर की रिक्वॉयरमेंट होती है कि हम उसकी केयर करें. आज हमें डॉ. शिखा शर्मा बताएंगी कि 40 की उम्र से अधिक के लोगों को किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वे हेल्दी रहें.

फिट रहने के लिए दें ध्या‍न-
40 की उम्र के बाद शरीर में कुछ बदलाव आते हैं जिन पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है. इतना ही नहीं, हम काफी लंबे समय तक हेल्दी और फिट रह सकते हैं.

कैल्शियम की कमी-
40 की उम्र के बाद सबसे पहले तो शरीर से कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है. महिलाओं में इसकी कमी अधिक देखी गई है क्योंकि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में कैल्शियम कम होना आम बात है. ऐसे में कैल्शियम सप्लीमेंट्स या फिर कैल्शियम फूड्स लेना बहुत जरूरी है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी आटे से बनी रोटियां और सोया मिल्क का रोजाना सेवन करें.

मसल्स होती हैं कमजोर-  
40 की उम्र के बाद मसल्स कमजोर होने लग जाती हैं. जैसे-जैसे मसल्स कमजोर होती हैं या फिर मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है तो इसका असर हमारी स्ट्रेंथ पर पड़ता है. स्ट्रेंथ कम होने पर आपके काम की आउटपुट कम आएगी. आप जल्दी थक जाएंगे. ऐसे में मसल्स लूज भी हो जाती है. मसल्स की हेल्थ को मेंटेन करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी हो जाती है.

विटामिन बी12 की कमी-
40 के बाद शरीर से विटामिन बी12 घटने लगता है. विटामिन बी 12 घटने से डिप्रेशन, लो फीलिंग और हेयर लॉस जैसे सिम्टम्स नजर आने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में विटामिन बी से भरपूर फूड जैसे अंडे और डेयरी प्रोडक्ट लें. डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी 12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.

स्किन में ड्राईनेस-
40 की उम्र के बाद स्किन का टेक्चर चेंज हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हार्मोंस चेंज होते हैं तो स्किन का टेक्सचर भी बदल जाता है. स्किन ड्राई लगने लगती है. इसके लिए ऑयल मसाज करें या फिर सही तरह से क्रीम लगाएं. लेकिन इसका रूटीन भी मेंटेन करके रखें.

ड्राई हेयर-
हेयर भी 40 की उम्र के बाद ड्राई होना शुरू हो जाते हैं. इसके साथ ही धीरे-धीरे बॉडी में हार्मोनल चेंजेस आने लगते हैं. हार्मोनल चेंज नॉर्मल हो और ज्यादा ना हो इसके लिए फ्लैक्स सीड्स, सोया मिल्क या शतावरी लें.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments