Homeराज्यदिल्लीविरोधी चाहें तो चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह मान सकते हैं:...

विरोधी चाहें तो चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह मान सकते हैं: अमित शाह

नई दिल्ली: यूपी चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमित शाह ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा है कि वो चुनाव को नोटबंदी का जनमत समग्रह मान सकते हैं.

अमित शाह ने कहा, “बिना किसी शक के नोटबंदी एक बड़ा मुद्दा है. पीएम मोदी भी इसके बारे में जनसभाओं में बात कर रहे हैं. विरोधी भी इसके बार में बात कर रहें हैं. अगर वो चाहें तो इसे चुनाव का जनमत संग्रह मान सकते हैं. बीजेपी को यह चुनौती स्वीकार है.”

मुसलमानों को नकारने के आरोप पर अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी पर ध्रुवीकरण का आरोप भी लगाया. अमित शाह ने कहा, ”गठबंधन और बीएसपी ने असंगत तरीके से मुसलमानों को टिकट दिए. अगर आप ध्रुवीकरण की बात करते हों तो क्या उनसे नहीं पूछना चाहिए कि एक समुदाय को इतनी बड़ी संख्या में टिकट क्यों दिए गए. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बंटवारे में विश्वास नहीं करती.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular