जानिए आखिर क्यों रेखा का खत पढ़ रो पड़े आमिर खान!

आमिर खान एक बार फिर लोगों के बीच भावुक होते नजर आए. इस बार उनके रोने का कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का खत था.

दरअसल, आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘दंगल’ की सफलता के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी थी. यूं तो रेखा किसी पार्टी में कम ही शरीक होती हैं, लेकिन वो आमिर की पार्टी में न सिर्फ पहुंची बल्कि उनके लिए एक गिफ्ट भी ले गईं.

रेखा का ये तोहफा एक खत था, जो उन्होंने खुद लिखा था. उनकी इस चिट्ठी में क्या लिखा था ये तो किसी को पता नहीं चला, लेकिन आमिर ने जब इस खत को पढ़ा तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाए.

सूत्रों की मानें तो आमिर को दिए खत में रेखा ने फिल्म ‘दंगल’ और उनका जिक्र किया था. पार्टी में रेखा ने सबके सामने भी आमिर की तारीफ की.

गौरतलब है कि महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता व बबीता फोगाट पर आधारित आमिर खान की फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई. इस फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here