बैंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पिता माधव राव सिंधिया की मौत के बाद राजनीति में आए। ज्योतिरादित्य की पत्नी और उनके बच्चों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। हम आपको दिखा रहे हैं कि ज्योतिरादित्य के परिवार की तस्वीरें।

प्रियदर्शिनी को पहली बार देखते ही ज्योतिरादित्य ने शादी करने का फैसला कर लिया था।ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी मीडिया से दूर ही रहती हैं। प्रियदर्शिनी भारत की 50 खूबसूरत महिलाओं में शामिल हो चुकीं हैं। प्रियदर्शिनी की मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य के 2 बच्चे हैं, दोनों दून स्कूल में पढ़ते हैं। प्रियदर्शिनी ज्यादातर ग्वालियर में ही रहती हैं।
