Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘बदायूं' मेरा है और 'मेरा' रहेगा: पीएम मोदी

‘बदायूं’ मेरा है और ‘मेरा’ रहेगा: पीएम मोदी

 

बदायूं : पहले चरण के मतदान के दौरान ही उत्तर प्रदेश के बदायूं में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जिले के विकास को लेकर टिप्पणी की. पीएम ने कहा कि देश के 100 पिछड़े जिलों में बदायूं शामिल है. उन्होंने इसे लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला किया.

modi9-580x395

पीएम मोदी ने आज आए एमएलसी चुनावों के नतीजों का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘आज उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनावों के नतीजे आए हैं. तीनों की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली हैं.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने संकेत दे दिए हैं कि हवा किस ओर चल रही है.’

साथ ही पीएम मोदी ने बदायूं को उलाहना भी दे डाला

हालांकि, इसके साथ ही पीएम मोदी ने बदायूं को उलाहना भी दे डाला. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुवानों में यहां के लोगों ने उनका सांसद नहीं चुना. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. पीएम ने कहा कि ‘बदायूं मेरा है और मेरा रहेगा.’

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बदायूं के 500 गांवों में बिजली पहुंचाई. उन्होंने सीएम अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि ‘अखिलेश का काम नहीं कारनामा बोलता है.’ साथ ही उन्होंने सपा एमएलए के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें विधायक ने अपने ही सांसद पर आरोप लगया था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular