HomeUncategorizedधोखा खाने से पहले ऐसे पकड़ें पार्टनर का झूठ..

धोखा खाने से पहले ऐसे पकड़ें पार्टनर का झूठ..

जिससे आप इतना प्यार करते हैं, इतना भरोसा करते हैं, जब वही शख्स आपसे झूठ बोलता है तो दिल टूट जाता है। खासतौर पर तब जब उसका झूठ किसी और के जरिए पता चले। किसी भी रिश्ते में भरोसे का होना सबसे जरूरी है। अगर दो लोगों के बीच भरोसा नहीं है तो रिश्ते का कोई भविष्य भी नहीं हो सकता है।

LyingSpouse-Fighting

अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा है तो सबसे पहले इस संदेह को सुबूतों के आधार पर पुख्ता करें। शक करके, रिश्ता खराब करने से बेहतर होगा कि आप सच का पता करें। ये टिप्स आपके लिए मददगार साबित होंगे…

– आमतौर पर जब कोई शख्स झूठ बोलता है तो उसकी आवाज बदल जाती है। उसकी आवाज तेज हो जाती है और वह हाई पिच पर बात करने लगता है। वह अपनी बात को हर तरह से सच साबित करने की कोशिश करता है। वह झूठा आत्मविश्वास दिखाने की कोशिश करता है।

– झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाता है। ऐसे में जब उस शख्स को लगता है कि आप उसकी बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं तो उसकी बातों का फ्लो बिखरने लगता है। वह अटकना शुरू कर देता है और उसकी आवाज में घबराहट साफ झलकने लगती है।

झूठे लोग एक ही बात को तूल देते रहते हैं। ऐसा वह सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि सामने वाला उनकी कहानी को सच मान ले। वह छोटी-छोटी बातों को बड़ा करके बताते हैं।

– अगर कोई शख्स आपसे झूठ बोल रहा हो और आप उससे पलटकर सवाल करने लगें तो वह खुद के बचाव में खड़ा हो जाता है। हो सकता है वह आप पर चिल्लाना भी शुरू कर दे। यह कुछ और नहीं बल्कि तनाव होता है, जो गुस्से में बदल जाता है।

– हो सकता है वह आपको दूसरी बातों में उलझाने की कोशिश करने लगे। आपसे कुछ ऐसी बातें करने लगे जो आपसे जुड़ी हुई हों और जिन पर बात करके आपको खुशी मिलती हो।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Find great modes of rubbers. Tools give sure fun. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] now. Grab each sort smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular