Homeअध्यात्मक्या कहते हैं शिवजी से जुड़े सपने? जाने अर्थं!

क्या कहते हैं शिवजी से जुड़े सपने? जाने अर्थं!

सपनों की दुनिया बेहद रहस्यमय होती है। हम सपने में कई प्रकार की चीजें और लोगों को देखते हैं। कुछ का तो हमारे वास्तविक जीवन से ताल्लुक होता है, किंतु कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें असल जिंदगी में कभी देखा ही ना हो।

सपने में इंसान, जानवर, बेजान वस्तुएं तो दिखती ही हैं, लेकिन देवी-देवताओं से जुड़े सपने का क्या अर्थ होता है? सपने में मंदिर का दिखना या फिर किसी भी धार्मिक स्थल का दिखना, देवी-देवताओं का आना या उनके किसी स्वरूप का दिखना, ऐसे सपने हमें क्या संदेश देते हैं?

shiv

 

  • सपने में शिवलिंग का दिखाई देना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा सपना जीवन के सभी अशुभ तत्वों का नाश करने वाला होता है।
  •  अगर लंबें समय से परेशानियां चल रही हैं और आपको सपने में शिवलिंग दिखे तो समझ लें कि अच्छा समय शुरू होने वाला है। सपने में शिवलिंग का आना विशेषत: आर्थिक सुधार की ओर इशारा करता है। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्त होगा या फिर जिस धन का लंबे समय से इंतजार था वो भी मिल सकता है।
  • स्वप्न शास्त्र की राय में यदि सपने में शिवलिंग के दर्शन हो जाएं तो शिव मंदिर में जाकर वहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाना ना भूलें, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
  • शिव जी के यदि स्वरूप की बात करे तो उनकी जटाओं में चांद दिखाई देता है। शास्त्रों के अनुसार यह चांद ज्ञान का प्रतीक माना गया है। तो यदि सपने में आपको शिवजी का चांद दिखाई दे तो यह आपको ज्ञान संबंधी कार्यों से जोड़ता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शिव-पार्वती को देखने का मतलब है कि नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। जल्द ही आपको लाभ, धन आदि की ख़बर सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा अगर कुंवारे ऐसा सपना देखें तो ये शीघ्र विवाह का संकेत बनता है।
  • इतना ही नहीं, यदि पति-पत्नी में लंबे समय से मतभेद हो रहे हैं और दोनों में से किसी एक को भी शिव-पार्वती का सपना आए, तो यह जल्द ही सब कुछ ठीक होने की ओर संकेत करता है।
  • आप कोई ऐसा सपना देखें जिसमें शिव जी द्वारा तांडव किया जा रहा है या कोई भी तांडव नृत्य कर रहा हो तो यह बताता है कि जल्द ही आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी।
  • शिव जी की तीसरी आंख सतर्कता और जागरूकता के विषय में बताती है। यह सपना आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments