Wednesday, February 25, 2026
Home एक्सलूसिव मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विजेता

मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विजेता

manveer~11~01~2017~1484131751_mainmng

बिग बॉस’ के घर में 105 दिन बिताने और कई मुश्किलों का सामना करने के बाद नोएडा के एक गांव में रहने वाले मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विजेता बन गए हैं. ईनाम के रूप में मनवीर को शो के होस्ट सलमान खान द्वारा ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी और 40 लाख रुपये दिए गए.

आम आदमी के रूप में ‘बिग बॉस’ के घर में दाखिल हुए मनवीर गुर्जर शो के दसवें सीजन के विजेता बन चुके हैं. ‘बिग बॉस’ के दस सीजनों के इतिहास में यह पहला मौका था जब देश की आम जनता यानी इंडियावालों को इस सेलिब्रिटी रियलिटी शो का हिस्सा बनने का मौका मिला और एक इंडियावाले ने यह शो अपने नाम कर लिया.

‘बिग बॉस’ के फॉर्मेट के अनुसार ग्रांड फिनाले में सीजन के सभी प्रतिभागियों को बुलाया जाता है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब सीजन के दो प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले में इनवाइट नहीं किया गया है. ग्रांड फिनाले की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्रियंका और स्वामी के अलावा सीजन के सभी प्रतिभागी नजर आ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2