Homeब्रेकिंग न्यूज़"रईस" के प्रमोशन ने ली एक जान..

“रईस” के प्रमोशन ने ली एक जान..

srk-delhi-580x395

सुपरस्टार शाहरुख खान दिल्ली पहुंच गए हैं, फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए शाहरुख कल मुंबई से ट्रेन से रवाना हुए थे. निजामुद्दीन स्टेशन पर शाहरुख को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहले से ही मौजूद थी, उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों से स्टेशन पर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. भीड़ की वजह से अफरातफरी  भी मच गई.

थोड़ी देर पहले दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं. रेलवे स्टेशन पर शाहरुख की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे.

 

वडोदरा में भगदड़ से एक की मौत

शाहरुख को देखने पहुंचे भीड़ ने गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर एक शख्स की जान ले ली. वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ मचने से जिस फरीद खान की जान चली गई है वो अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने आया था. दरअसल भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भगदड़ में फरीद की जान चली गई.

फरीद खान की मौत पर शाहरुख ने अपने गहरे ग़म का इज़हार किया है. शाहरुख ने कहा, “मैं फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं. वडोदरा में मौजूद क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसूफ पठान को मैंने फरीद खान के परिवार की हर मुमकिन मदद करने के लिए कहा है.”

गौरतलब है कि शाहरुख ने सोमवार को मुंबई के बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी, जहां प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular