HomeUncategorizedभांजे को स्टार बनाने में जुटे हैं सलमान खान!

भांजे को स्टार बनाने में जुटे हैं सलमान खान!

salman-2

ये तो सभी जानते हैं कि सलमान अपनी छोटी बहन अर्पिता से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और अब अर्पिता का बेटा आहिल उनका सबसे खास बन चुका है. सलमान अक्सर आहिल के साथ वक्त बिताते हैं और अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. अब सलमान आहिल को बिग बॉस में लेकर पहुंच गए हैं. सलमान हर जगह आहिल को जिस तरह आगे रख रहे है, उसे देखकर तो लगता है कि मामा सलमान अभी से भांजे आहिल को स्टार बनाने में जुट गए हैं. बता दें कि हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आखिरी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग की. शूटिंग के दौरान उनकी बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ उनसे मिलने पहुंचीं. आहिल को देख सलमान बेहद खुश हो गए और उन्हें गोद में लेकर स्टेज पर आ गए. आहिल को माइक पकड़ाकर सलमान उन्हें शो होस्ट करना सिखाने लगे लेकिन आहिल अपनी क्यूट स्माइल के साथ उस माइक से खेलते रहे.

salman-4

आहिल अपने मम्मी-पापा के साथ पहुंचे उस वक्त सलमान जैक्लीन फर्नांडिज, करण जौहर, फराह खान और गणेश हेगड़े के साथ शूट कर रहे थे. आहिल को देख वे सभी बेहद खुश हुए. जैकलिन ने जब उन्हें गोद में लिया तो आहिल जैक्लीन के माइक से खेलने लगे.

सलमान की बहन अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से हुई है. उनके बेटे आहिल का जन्म पिछले साल मार्च में हुआ है. आहिल सलमान के साथ-साथ पूरे खान परिवार के लाडले हैं. अर्पिता अक्सर आहिल की तस्वीरें और उनसे जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.

बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने अपना 51 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सलमान ने अपने जन्मदिन के शुरुआत अपने लाडले भांजे आहिल के साथ ही केक काटकर की.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular