Homeराज्यदिल्लीसड़क पर एक लाश और मच गई खलबली..

सड़क पर एक लाश और मच गई खलबली..

Dead body with toe tag, under a white sheet

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला रहस्यमय हालत में मृत पाई गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला पूरी तरह से कपड़ों में थी और उसके पैर को छोड़कर उसके शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था जो सड़क पर गिरने के कारण हो सकता है.

उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने पीसीआर को कॉल किया जिसने नाले के पास उस महिला के शव को देखा था. उसके बाद उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि जब उसका शव मिला उस वक्त उसके मुंह से कुछ तरल पदार्थ निकल रहा था. उन्होंने कहा कि उसकी एक चप्पल उस घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर मिली है.

उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस बीच पुलिस की एक टीम ने इलाके के लोगों से इस बारे में पूछताछ की है.

पलिस का कहना है कि उस महिला की पहचान करने के लिए लापता लोगों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular