Homeबॉलीवुडअमिताभ या शाहरूख नही ये अभिनेता करेंगें केबीसी होस्ट!

अमिताभ या शाहरूख नही ये अभिनेता करेंगें केबीसी होस्ट!

ranbeer

छोटे पर्दे का मशहूर रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अब अमिताभ बच्चन नहीं रणबीर कपूर होस्ट करेंगे. वैसे इस शो की पहचान की अमिताभ बच्चन से है, सालों से वो इसे होस्ट कर रहे हैं. बस एक सीजन में शाहरुख खान बतौर होस्ट नजर आए थे, उसके बाद लगातार बिग बी इस शो को होस्ट करते रहे हैं.

एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नौंवा सीजन अमिताभ की जगह रणबीर कपूर होस्ट करेंगे. हालांकि चैलन की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं, कि अमिताभ ये सीजन होस्ट नहीं करेंगे.

वैसे पिछले 9 सीजन में से सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, उसके बाद लगातार अमिताभ ही इसे होस्ट करते आए हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है. खासतौर पर ‘कंप्यूटर जी लॉक किया जाए’ ये डॉयलॉग तो लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है, जिसने कई लोगों को करो़ड़पति बना दिया. ये शो 3 जुलाई 2000 को पहली बार शुरू हुआ था. पहला सीजन ही इतना हिट था, कि लोग रात 9 बजते ही सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular