Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: प्रीतम पंवार और दिनेश धनै को 24 जनवरी दोपहर...

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: प्रीतम पंवार और दिनेश धनै को 24 जनवरी दोपहर तक का अल्टीमेटम ..

एक जमाना था जब कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टियों में सबसे ऊपर गिनी जाती थी। पर कांग्रेस की आज की स्थिति देखकर पार्टी के वर्चस्व पर सवाल उठ जाते है। यूपी में तो सपा और कांग्रेस के गठबंधन नेे कांग्रेस को कुछ हद तक मजबूती देने का काम किया है पर उत्तराखंड में पार्टी के हाल बेहाल हो गए है। कांग्रेस पार्टी में मौजूद बड़े नामों ने जहां कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है वहीं कुछ अन्य नेता भी अब कांग्रेस से कुछ खास उम्मीद नही रख रहे और निर्दलीय ही मैदान में उतरने का मन बना रहे है।

दिनेश धनै
दिनेश धनै

सूत्रों की माने तो पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड के दो बड़े नेता प्रीतम पंवार और दिनेश धनै को 24 जनवरी दोपहर तक का अल्टीमेंटम दे डाला है। और हुक्म जारी किया है कि  24 जनवरी दोपहर तक अपना फैसला बताए। कांग्रेस का कहना है कि अगर दोनों ने पार्टी सिंबल ले लिया तो ठीक है नही तो धनोल्टी और टिहरी से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

माना तो ये भी जा रहा है कि अगर पीडीएफ के प्रीतम पंवार और दिनेश धनै अपनी जिद में अड़े रहे तो कांग्रेस सीटों में मामूली फेरबदल कर दोनों दावेदारों को बड़ा झटका दे सकती है।

सूत्रो के मुताबिक कांग्रेस धनोल्टी से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी,  मनमोहन मल्ल और टिहरी से किशोर उपाध्याय या इन दो नामो (नरेद्र रमोला, पदमसिंह कुमाई) में से एक पर दाव चल सकती है  हालांकि किशोर का नाम सहसपुर विधानसभा सीट के लिए घोषित हो चुका है।

pritam

प्रीतम पंवार

हालांकि दिनेश धनै टिहरी से तो प्रीतम सिंह पंवार धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी टिहरी और धनौल्टी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी की घोषणा न करना  इस ओर इशारा करता है|  धनै और पंवार दोनों कांग्रेस के सिंबल पर ही चुनाव लड़ें। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान ने धनै और पंवार को 24 जनवरी दोपहर तक का अल्टीमेटम देकर जल्द निर्णय देने को कहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular