HomeUncategorizedकलेंडर कि दिशा बताएगा- आपके साल भर का हाल|

कलेंडर कि दिशा बताएगा- आपके साल भर का हाल|

calendar

साल के पहले दिन दीवारों पर पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए।जिससे आने वाला साल आपके लिए अच्छे से अच्छा समय लेकर आए।कैलेंडर को समय के अनुसार ही बदला जाना सही माना जाता है। दरअसल तारीख, साल और समय के बदलने पर ही हमें भी कैलेंडर बदलना चाहिए। इससे हमें लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वास्तु और फेंगशुई की मानें तो दीवारों पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैंलेडर होना ही सही माना जाता है।

 

घर में इस जगह भूलकर भी ना लगाएं कैलेंडर
घर का कैलेंडर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घड़ी और कैलेंडर समय को दर्शाने वाली चीजें हैं, इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अऩुसार कहा जाता है कि इस दिशा में घड़ी और कैलेंडर रखने से लाइफ में उन्नति कम हो जाती है। यही नहीं इससे घर के मालिक की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

घर में यहां लगाना चाहिए कैलेंडर 
वास्तु की मानें तो कैलेंडर को उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में टांगना चाहिए। कैलेंडर को टांगते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में किसी भी जानवर और उदास चेहरे वाली तस्वीर नहीं होना चाहिए। कहा जाता है कि कैलेंडर के ऐसी तस्वीरों से घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए घर में इस तरह के कैलेंडर को लगाने से बचना चाहिए।

घर के किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर कैलेंडर न लटकाएं। ऐसा करना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। फेंगशुई में माना जाता है कि घर के आसपास पेड़ पौधे लगाने से आप स्‍वस्‍थ जीवन पा सकते हैं। अगर आप पेड़ पौधे नहीं लगा सकते तो अपने घर में लकड़ी से बने फर्नीचर का प्रयोग करें। इनके इस्‍तेमाल से घर में स्‍थायित्‍व आता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular