Homeहेल्थजुकाम से बंद हो गई नाक तो, अपनाएं ये घरेलू तरीके...

जुकाम से बंद हो गई नाक तो, अपनाएं ये घरेलू तरीके…

Brunette sneezing in a tissue in the living room; Shutterstock ID 114498919; PO: today.com

अगर आपको कोल्ड हो गया है तो इसका सबसे बुरा असर नाक पर पड़ता है इसके कारण सांस लेने में समस्या होने लगती है। कई बार तो इसके कारण घुटन भी महसूस होने लगती है। सर्दी होने पर कई लोग खुद से ही इलाज शुरू कर देते हैं लेकिन अपने मन से दवाई लेना सही नहीं लेकिन सर्दी होने पर घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं।

भाप लें
सर्दी से अगर नाक बंद हो गई है तो पानी को गर्म करके भाप लीजिए। यह कारगर तरीका है, इससे तुरंत आराम मिलता है। इसमें आयोडीन की कुछ बूंद या फिर विक्स की कैप्सूल भी डाल सकते हैं, इससे यह प्रभावी हो जाता है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की खुशबू वाला तेल डाल सकते हैं। भाप लेते वक्त साफ तौलिए का ही प्रयोग करें।

गुनगुना पानी डालें
हल्का गर्म या गुनगुना पानी करके इसकी कुछ बूंदों को नाक में डालने से जल्दी आराम मिलता है। ड्रॉपर की मदद से गुनगुने पानी की कुछ बूंदें लें और सिर को पीछे की तरफ झुकाकार दो-तीन बूंद नाक में डालें, फिर सिर आगे करके पानी निकाल लें।

नारियल का तेल
अगर कोल्ड के कारण नाक बंद हो जाए तो नारियल के तेल को उंगली में लगाकर नाक में अंदर तक लगाएं और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ड्रॉपर की मदद से भी आप नारियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डाल सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular