Wednesday, February 25, 2026
Home समाचार यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं...

यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं डिम्पल यादव!

 

लखनऊ: राजनीतिक परदे पर भले ही वह परिवार के वरिष्ठ लोगों की छत्रछाया में रही हों लेकिन उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में एसपी सांसद डिम्पल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है. कन्नौज से दूसरी बार सांसद डिम्पल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं. वह कांग्रेस के साथ गठजोड़ बनाने के प्रयासों में अपने पति का मजबूती से समर्थन कर रही है.

Dimple Yadav 2

डिम्पल और प्रियंका की दिल्ली में बैठक

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि अखिलेश चूंकि परिवार और पार्टी के मसलों में फंसे हैं इसलिए डिम्पल गठजोड बनाने के लिए खुद बातचीत कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि डिम्पल अपनी पार्टी के लिए मुख्य वार्ताकार की भूमिका में हैं. कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी मुख्य रणनीतिकार के रूप में कार्य करती लगती हैं. डिम्पल और प्रियंका की दिल्ली में दो दिन पहले कम से कम एक बैठक हो चुकी है.

अखिलेश पार्टी की अंतर्कलह के केन्द्रबिन्दु में हैं और उनके करीबी राम गोपाल यादव दिल्ली में चुनाव आयोग के साथ बैठकों में व्यस्त हैं, ऐसे में डिम्पल ने गठजोड को अंतिम रूप देने के मकसद से प्रक्रिया शुरू कर दी है. डिम्पल और प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका सहित गठजोड की संभावनाएं इस तथ्य से और बलवती हो गयी हैं कि इलाहाबाद में हाल ही में दोनों के एक साथ पोस्टर नजर आये थे.

27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है कांग्रेस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने हालांकि कहा कि पार्टी का उन पोस्टरों से कोई लेना देना नहीं हैं. ‘‘ऐसा लगता है कि किसी व्यक्ति विशेष ने यह कार्य किया है. पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने पर ही हम कोई कदम आगे बढाएंगे और फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है.’’

dimple priyanka

पार्टी कैडरों का हालांकि मानना है कि कांग्रेस और एसपी के एक साथ आने में दोनों का हित है विशेषकर कांग्रेस का हित है जो 27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है. कांग्रेस कार्यकर्ता गठजोड चाहते हैं ताकि बरसों का वनवास खत्म हो सके. वैसे चुनाव आयोग द्वारा एसपी के बारे में फैसला आने के साथ ही गठजोड के बारे में घोषणा जल्द हो सकती है.

 

अखिलेश यादव ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के साथ गठजोड का समर्थन किया है. उनका कहना था कि अगर गठजोड हुआ तो 403 सदस्यीय विधानसभा में 300 से अधिक सीटें जीतने में मदद मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2