HomeUncategorizedबड़े काम का है फटा दूध,ऐसे करे रियूज..

बड़े काम का है फटा दूध,ऐसे करे रियूज..

घरों में आए दिन दूध फटता है, और हम उसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फटा हुआ दूध भी बड़े काम का होता है और अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें तो आप इसे पौष्टिक भी बना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे तरीके जिससे आप फटे हुए दूध को भी बना सकते हैं फायदेमंद।

milk-water_583649e53634d

  • अगर आप फटे हुए दूध में थोड़ी सी दही डालकर जमाए तो आपकी दही और भी ज्यादा अच्छी बनेगी।
  • अगर आप घर में सूप बनाते हैं, तो उसमें ये फटा हुआ दूध डाल सकते हैं।
  • फटे हुए दूध में ऊबला अंडा मिलाकर खाएं ये आपको बहुत टेस्टी लगेगा।
  • फटे दूध से पनीर भी अच्छा बनता है।

 

03-1443848666-29-1443510185-30-yogurtberriessmoothie-600

  • स्मूदी में आप आईसक्रीम की जगह फटा हुआ दूध डाल सकते हैं, इससे आपकी स्मूदी और सॉफ्ट व टेस्टी लगेगी।
  • आटे को पानी की जगह फटे दूध के पानी से गूंदें. इससे रोटियां या पराठे नर्म और पौष्टिक बनेंगे. इसे थेपला या और किसी रेसिपी का आटा गूंदने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सब्जी की में ग्रेवी टमाटर, अमचूर, इमली या दही से खटास ज्यादा हो जाए तो खट्टेपन को कम करने के लिए इस पानी को ग्रेवी में डालकर पकाएं।सब्जी का खट्टापन कम हो जाएगा।
  • फटे दूध के पानी को चावल, पास्ता या सब्‍जी पकाने में उपयोग करें. ऐसा करने से इनमें एक अलग और अच्छा फ्लेवर आएगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular