Homeहेल्थकाम की बात: पालक खाए , स्पर्म काउंट बढ़ाए

काम की बात: पालक खाए , स्पर्म काउंट बढ़ाए

 

sperm2

पालक खाने के कई फायदे जानते होंगे और आपने कई सुने भी होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कई फायदों के साथ ही पालक के सेवन से आप ना सिर्फ वजन कम कर सकते हैं बल्कि ये पुरुषों के लिए बहुत अच्छा है. जी हां, पालक के सेवन से उन पुरुषों को खास फायदा होता है जिनके स्पर्म काउंट बहुत कम होते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है.

दरअसल, फोलिक एसिड से भरपूर पालक हेल्दी स्पर्म डवलप करने में मदद करता है. सिर्फ पालक ही नहीं, बल्कि अन्य हरी सब्जियां जो कि विटामिन का अच्छा सोर्स हैं, के सेवन से भी ऐसा होता है.

spinach-1

जब भी आपका फोलेट लेवल लो होता है तो इस बात की पूरी आशंका रहती है कि स्पर्म मैलफॉम्ड यानी विकृत प्रोड्यूस हो सकते हैं. ऐसे में फॉल्टी क्रोमोसोमल ऐब्नॉर्मैलिटिस स्पर्म से बर्थ डिफेक्ट्स यानी जन्मदोष हो सकता है. इन सबसे बचने के लिए पालक का सेवन फायदेमंद है.

इसके अलावा पालक में कुछ मात्रा में विटामिन बी भी पाया जाता है जो कि मेटाबॉलिज्म का प्रोडक्शन अच्छा करता है. इतना ही नहीं, पालक मसल्स फंक्शन के लिए बहुत अच्छा है. अगर आप स्ट्रेंथ ट्रेंनिग कर रहे हैं तो पालक खाने से मसल्स रिकवर होंगी. इससे मेटॉलिज्म भी फास्ट होगा. इससे कैलोरी अधिक बर्न होगी और आपका वजन खुद-ब-खुद कम होने लगेगा.

हेल्दी आईज के लिए भी पालक खाना फायदेमंद है. पालक में पाए जाने वाला विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अच्छा है. खासतौर पर नाइट विजन के लिए.

पालक बहुत आसानी से पच जाता है और इससे जल्दी से गैस या एसिडिटी नहीं बनती.

ऐसे खाएं पालक- पालक का सूप बनाकर पी सकते हैं. रोटी में मिलाकर खा सकते हैं. अगर आप सेंडविच खाने के शौकीन हैं तो पालक को सेंडविच में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular