Homeअंतर्राष्‍ट्रीयOMG...इस साल से आप बना सकते है चांद पर अपना आशियाना..!!

OMG…इस साल से आप बना सकते है चांद पर अपना आशियाना..!!

img_20161221030719

बचपन में सबकी चांद को छूने की चाहत होती है। पर अब बचपन का ये सपना पूरा हो सकता है। जी हां वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 10 साल में मानव चांद पर रह सकता है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने एक विडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि चांद पर जीवन कैसा लगेगा।

वैज्ञानिकों को यकीन है कि कई गड्ढों में पानी जमा हुआ है। इसका यह भी मतलब है कि यहां रहने वाले लोग किसी भी जगह पानी की सप्लाई के लिए नल लगा सकते हैं। चांद की सतह पर तापमान -200 सेल्सियस तक गिर सकता है, एक्सपर्ट्स को फिर भी यकीन है कि इसकी सतह पर मिलने वाले मिनरल्स और मटीरियल्स का इस्तेमाल कर कॉलोनी बसाई जा सकती है। ईएसए ने कहा कि इस बात के सुराग मिले हैं कि चंद्रमा के एस्टोरॉइड बेल्ट में पानी उपलब्ध हो सकता है।
चांद पर जीवन की खोज को मंगल पर मानव मिशन भेजने के लिए भी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए साल 2030 तक मंगल पर मानव मिशन भेजने का लक्ष्य तय किया है। स्पेस एक्स के फाउंडर इलन मस्क ने भी मंगल पर साल 2024 तक एक साथ 100 मानव भेजने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments