Homeहेल्थसुनिए,इस तरह के रोगों के लिए रामबाण है तुलसी....

सुनिए,इस तरह के रोगों के लिए रामबाण है तुलसी….

2-basil-625-2_626x350_81446529728

तुलसी की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। संक्रामक बीमारियों के इलाज में यह बहुत फायदेमंद है। अगर इस बदलते मौसम में आपको भी ये स्वास्थ्य समस्याएं हो रखी हैं तो तुलसी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

बुखार : मलेरिया, मियादी बुखार और सामान्य बुखार में तुलसी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको पसली के दर्द की शिकायत है तो तुलसी के पांच-दस पत्तों का रस शहद में मिलाकर दिन में तीन-चार बार लें। इससे फायदा होगा।

सर्दी-जुकाम : बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना सामान्य बात है। ऐसे में तुलसी के कुछ पत्तों के रस में अदरक और पान का रस मिलाकर शहद के साथ लें। दाद की समस्या होने पर भी तुलसी के पत्तों का रस लगाना फायदेमंद होता है।

पेट की बीमारियां : पेट में कीड़े हो जाने पर 5 से 10 तुलसी के पत्ते गुड़ के साथ मिलाकर कुछ दिनों तक खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। तुलसी के पत्तों और सेंधा नमक से बना काढ़ा पेट दर्द, वायु विकार, आंतों के घाव को ठीक करने में फायदेमंद होता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular