Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत के तीखे तेवर:अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,कहा जल्द पूरे...

सीएम रावत के तीखे तेवर:अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,कहा जल्द पूरे करे अधूरे कार्य…

img-20161125-wa0007

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, एवं तकनीकी शिक्षा की स्थिति कुछ खास नही है। स्वास्थ्य और शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।

बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त होने वाले उर्दू, बंगला व पंजाबी शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही आगामी 3 दिन में सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में कार्मिक व वित्त विभाग के स्तर से जो भी कार्यवाही होनी है, वह भी इसी अवधि में पूरी कर दी जाए।
सीएम ने इस संबंध में हो रहे विलम्भ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए 130 अध्यापकों की शीघ्र नियुक्ति के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के नामकरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा। इसमें अनावश्यक विलम्भ न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विद्यालयी भवनों के लिए 2 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को नाबार्ड से वित्त पोषित किये जाने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी हो। विद्यालयों के भवनों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों की प्रशासकीय स्वीकृति भी शीघ्र जारी की जाए।
मुख्यमंत्री रावत ने शिक्षक संगठनों की मांगों पर बनी सहमति से संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने, 96 प्रवक्ताओं की पदोन्नति से संबंधित प्रकरणों का एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने को कहा। साथ ही उन्होंने पं.गोविन्द बल्लभ पंत इण्टरमीडिएट कॉलेज, खटीमा के प्रान्तीयकरण की कार्यवाही अविलम्भ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री रावत ने तकनीकी शिक्षा के अन्तर्गत आई.टी.आई. व पॉलिटैक्निक भवनों के भी प्रशासकीय स्वीकृतिया शीघ्र जारी करने को कहा। इसके लिये भूमि आवंटन आदि प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।  इसके अलावा सीएम ने पिथौरागढ़, कोटद्वार व भगवानपुर में स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेजों के साथ ही हरिद्वार व टिहरी नर्सिंग कॉलेजों का शीघ्र शिलान्यास करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये है।

उन्होनंे पर्वतीय क्षेत्रों में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज आदि की स्थापना के लिये भी विज्ञापन जारी करने को कहा। कम खर्च वाले मेडिकल कॉलेजों व कॉमन मेडिकल फेसिलिटी जैसी योजनाओं के लिये भारत सरकार से पत्राचार पर भी ध्यान देने की बात उन्होंने कही। इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव डॉ.रणवीर सिंह, सचिव आनन्द वर्द्धन, डी.एस.गर्ब्याल, अमित नेगी, पंकज पाण्डे, रंजना आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular