Homeराज्यदिल्लीअरे !!! ये किसने दी अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी

अरे !!! ये किसने दी अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी

arvind-kejriwal-ravi-kanoji

 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक शख्स ने फोन कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी दी. बाद में पता चला कि फोन करने वाला नशेड़ी है और उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया , ‘पुलिस नियंत्रण कक्ष में शाम छह बजकर 16 मिनट पर एक कॉल आया और यह फर्जी कॉल था. फोन करने वाले की पहचान पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके के रवींद्र कुमार तिवारी के तौर पर हुई. स्थानीय पुलिस जब उसके घर पर पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि वह नशेड़ी है और दिमागी हालत ठीक नहीं है. उसका पता नहीं चला.’

अधिकारी ने बताया कि तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल को गोली मार देगा लेकिन जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने कहा, ‘मैं मारने के बाद अपनी पहचान बताऊंगा.’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular