Homeसमाचारतो अब हो जाएगा Rahul Baba का प्रमोशन...

तो अब हो जाएगा Rahul Baba का प्रमोशन…

rahulgandhivisionary

शिमला : कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे। सोनी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हम जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहे हैं लेकिन मैं अभी आपको इसके बारे में और जानकारी नहीं दे सकती।’

सोनी यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शरीक होने आयी थीं।

उन्होंने कहा कि अगले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।’

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका के सवाल पर अंबिका ने कहा, ‘प्रियंका पिछले 14 साल से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular