Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली के नया बाजार में पटाखे से ब्लास्ट, एक की मौत

दिल्ली के नया बाजार में पटाखे से ब्लास्ट, एक की मौत

blast-delhi

नई दिल्ली:  पुरानी दिल्ली के नयाबाजार में पटाखे से धमाके की वजह से एक आदमी की मौत हो गई है. धमाके की वजह से दस लोग घायल हैं. इस वक्त एंटी टेरर विंग और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.

पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे पटाखों में ब्लास्ट माना जा रहा है. हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि ब्लास्ट इतनी तेजी से हुआ है कि आस-पास के खिड़की-दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा है. लोगों का कहना है कि यह पटाखों का ब्लास्ट नहीं बल्कि कोई विस्फोटक था .

चश्मदीदों के मुताबिक,यहां एक शख्स अपने सिर पर बैग लेकर जा रहा था, उसमें धमाका हुआ और उसकी मौत हो गई. उसके बैग में कोई विस्फोटक था या पटाखे थे, यह जांच जारी है. हादसे की सीसीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे धमाका हुआ और लोग इधर-उधर भागने लगे.

 वहीं इस मामले पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की है. कहा जा रहा है कि राजनाथ ने इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ी जांच करने का आदेश दिया है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular