Homeसमाचारहिमाचल पहुंचे पीएम, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

हिमाचल पहुंचे पीएम, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

narendra-modi_650x400_61476773831

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार आज हिमाचल पहुंचे.  हिमाचल के मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. पीएम ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के पराक्रम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है.इसके बाद मोदी पंजाब भी जाएंगे.

भारी भीड़ को मोदी ने कहा, ‘’हिमाचल सिर्फ देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है. मुझे देवभूमि पर आपके दर्शन का सौभाग्य मिला, आप यहां आए आपका आभारी हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज पूरी दुनिया में हमारी सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है, पहले इजरायल की चर्चा होती थी और आज भारतीय फौज की चर्चा हो रही है. यहां हर परिवार में एक फौजी है, मैं उन फौजियों और वीरों को नमन करता हूं.’’

मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जब यहां आ रहा था तो मैं भीतर से थोड़ा हिला हुआ था कि यहां के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, लेकिन मैंने यहां आने में थोड़ी देर कर दी. मुझे लगा था आप नाराज हैं, पर आपने भरपूर प्यार दिया. उन्होंने यहां सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय सेना की दुनियाभर में चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे एक अलग से पुरातत्व विभाग बनाना पड़ा, जो लगातार खुदाई करके दबी हुई फाइलें निकाल रहा है. रेलवे का एक प्रोजेक्ट नांगलबांध रेलवे प्रोजेक्ट 1981 में तय हुआ था 35 साल हो गए, खुदाई करके निकाला, उस समय वह प्रोजेक्ट सिर्फ 34 करोड़ का था, आज यह 2 हजार 100 करोड़ का प्रोजेक्ट बन गया. लेकिन उस समय यह काम नहीं हुआ.

पीएम के भाषण के मुख्य अंश

  • इस देवभूमि पर आपके दर्शन का मौका मिला
  • मुझे छोटी काशी में सिर झुकाने का अवसर मिला
  • मुझे लगा था आप नाराज हैं पर आपने प्यार
  • कुल्लू का दशहरा देशभर में मशहूर है
  • हिमालय में लोगों का दिल हिमालय जैसा है
  • 3 पावर प्रोजेक्ट के उद्घाटन का मौका मिला
  • अटलजी हिमाचलवासी को अपना मानते थे
  • सफल स्वच्छता अभियान के लिए मंडी के लोगों का धन्यवाद
  • मंडी के लोगों ने सफाई के क्षेत्र में बहुत काम किया
  • हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी
  • वन रैंक वन पेंशन पर सिर्फ वादे किए गए थे
  • वन रैंक वन पेंशन में 10 हजार करोड़ का आर्थिक बोझ सरकार पड़ रहा था
  • मैंने सेना से कहा कि मैं एकमुश्त नहीं दे पाऊंगा, चार किस्तों में दू तो चलेगा
  • सेना को मैं नमन करता हूं कि उन्होंने मेरी एक बार में बात मान ली
  • भारतीय सेना की ताकत पर हमें गर्व है
  • भारतीय सेना की दुनियाभर में चर्चा हो रही है.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular