Saturday, March 14, 2026
Home Uncategorized मलेशिया ने कहा, समुद्र में मिला मलबा 239 यात्रियों के साथ लापता...

मलेशिया ने कहा, समुद्र में मिला मलबा 239 यात्रियों के साथ लापता हुए विमान MH370 का ही..

mh370-debris-in-mozambique-reuters_650x400_41457252705

कुआलालंपुर: मलेशिया ने आज कहा कि मॉरिशस में मिला विमान के मलबे का टुकड़ा मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान MH370 का ही है. मार्च 2014 में लापता हुए इस विमान में विमान 239 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे.

रॉयटर के मुताबिक, बोइंग 777 विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जाने के दौरान बीच रास्ते में ही लापता हो गया था. इसका पता लगाने के लिए पिछले दो वर्षों से तलाशी अभियान जारी था.

मलेशिया के परिवहन मंत्री लियो तिओंग लाई ने एक बयान में कहा, ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो के विश्लेषण में पाया गया कि यह टुकड़ा विमान के पंख के निचले हिस्से का है.

इससे पहले मिले विमान के दो टुकड़े लापता जेट के होने की पुष्टि हुई थी. इनमें से पहले टुकड़ा जुलाई 2015 में रीयूनियन द्वीप के पास, जबकि दूसरा तंजानिया के तट के करीब पेंबा द्वीप के किनारे मिले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2