दांतो का गैप क्या आपको खुल के हंसने देने से रोकता है। या आप दांतों के बीच गैप को सुंदरता में कमी तो नही मानते। अगर मानते है तो जरा रूकिए जनाब, दांतों के बीच गैप बहुत कुछ अच्छा भी बताता है। ये पढ़कर यकीनन आपकों दांतों के बीच के फासले को पसंद करने लगेंगे।
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बुद्धिमता की निशानी माना गया है।
- जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच फासला होता है, उनके भीतर कमाल की ऊर्जा होती है और वे जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं
- ऐसे लोग बहुत जिन्दादिल होते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। वे हर खुश रहना जानते हैं इसलिए वे परेशानी के दिनों में घबराते नहीं हैं।
- दांतों के बीच दिखने वाला फासला ये बताता है कि सामने वाला व्यक्ति बहुत खुले विचारों वाला इंसान है और साथ ही वह बहुत खुश मिजाज हैं। ये लोग अपने दिल की बात कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाते।
- नौकरीपेशा लोगों के दांतों के बीच अगर फासला होता है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि ये कॅरियर के क्षेत्र में ये लोग काफी ऊंची सफलता हासिल करेंगे।