Homeहेल्थज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक...जानिए क्यों

ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक…जानिए क्यों

waterविज़न 2020 न्यूज:  माना की पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक है,लेकिन ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जी हां.. एक स्टडी के अनुसार पानी की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए नुकसान करते हैं।

1-पानी की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक है,  पानी की कमी से जहां डी-हाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है वहीं बहुत ज्यादा पानी पीने वाले व्यक्त‍ि को ओवरहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है।

2-बहुत अधिक पानी पीने से खून का गाढ़ापन कम हो जाता है, विशेषज्ञों की मानें पानी उतना ही पीना चाहिए जितने से प्यास बुझ जाए,  प्यास नहीं लगी हो तो जबरदस्ती पानी नहीं पीना चाहिए।

3-बहुत अधिक पानी पी लेने से चक्कर आने लगते हैं और व्यक्त‍ि असहज महसूस करने लगता है,  कई बार तो दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है।

4-शरीर में पानी की कमी का पता यूरीन के रंग से भी चल जाता है, अगर आपके यूरीन का रंग गहरा है तो इसका सीधा मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी है, पर इसे ठीक करने के लिए ढ़ेर सारा पानी पी लेना सही नहीं है, यूरीन का हल्का पीला होना सामान्य बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments