Homeबॉलीवुडकिसने भेजा 'सिया के राम' को खूनी खत?

किसने भेजा ‘सिया के राम’ को खूनी खत?

siya ke ramविज़न 2020 न्यूज:  जन्मदिन मनाना सबको अच्छा लगता है। इसके साथ ही अच्छे लगते हैं इस दिन मिलने वाले गिफ्ट्स। लेकिन क्या हो जब आपको आपके ही जन्मदिन पर आप ही का कोई चाहने वाला कोई ऐसा गिफ्ट दे दे, जिससे आपके होंश उड़ जाएं। जी हां..ऐसा हुआ है ‘सिया के राम’ में राम का किरदार निभाने वाले आशीष शर्मा के साथ। ‘सिया के राम’ में राम का किरदार निभाने वाले आशीष शर्मा ने कल यानि मंगलवार को अपना बर्थडे मनाया। आशीष को उनके कई फैन्स ने काफी सारे गिफ्ट्स भेजे, जिन्हें देखकर आशीष काफी खुश थे। लेकिन आशीष का रंग तब उड़ा जब उन्होंने एक बर्थडे कार्ड देखा। ये कार्ड कोई ऐसा वैसा कार्ड नहीं था, ये खून से लिखा गया कार्ड था। आशीष को उन्हीं के फैन्स में से एक ने अपने खून से लिखकर एक बर्थडे कार्ड भेजा। जिसे पढ़ आशीष चौंक गये और सहम भी गये। एक बयान में उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा, “मेरी किसी टीनएज फैन ने खून से हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ शुभकामना संदेश दिया। ये मेरे लिए एक डरा देने वाली बात थी क्योंकि मुझे ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने अपने फैन्स से गुजारिश की कि वो अपने आपको नुकसान न पहुंचाएं। किसी आम इंक से लिखा गया कोई खत भी उनके लिए उतना ही मायने रखता है। खैर फैन्स का अपना-अपना तरीका होता है प्यार दिखाने का जो भी हो, आशीष ने अपना बर्थडे अच्छे से सेलिब्रेट किया और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी पोस्ट भी की।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular