Homeअध्यात्मजानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

imagesमेष:- आर्थिक रूप से आपको फायदा मिलेगा।अचानक धन लाभ होने का योग भी बन रहे हैं।कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है।साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा।

वृष:- आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। आज मिलने वाले अच्छे मौके न गंवाए।किसी अजनबी पर विश्वास न करें।आज कुछ नया करने से बचें आज जो भी करें बस मन लगाकर और सावधानी से करें।

मिथुन:- आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आज आप अपनी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे।व्यापार के लिए यात्रा हो सकती है।गले के रोग हो सकते हैं।

कर्क:- आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है।आप आज तो बड़ा खर्च करने में समर्थ हैं, लेकिन यही खर्चा आपको भारी भी पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

सिंह:- आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।अपनी या परिवार में किसी की स्थिति के कारण आप भावनात्मक तौर पर परेशान या दुखी हो सकते हैं।जोखिम भरे सौदे आज न करें। उधार दिया पैसा भी वापस मिल सकता है।

कन्या:- रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी।  पैसों के मामले में अगर किसी बड़े सौदे की बात चल रही है, तो एक-दो दिन में सौदा भी हो सकता है।

तुला:- आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।आज पैसों को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

वृश्चिक:- बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आपके काम पूरे तो हो जाएंगे, लेकिन उनमें कुछ कमी भी रह सकती है।आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

धनु:- संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। ऑफिस में गुप्त रुप से आपके विरुद्ध षडय़ंत्र भी बन सकता है। सावधान रहें।आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

मकर:- आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।ऑफिस की जिम्मेदारियों के कारण आज आपको अपने कुछ निजी जरूरी काम भी छोड़ने पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए सावधान रहने का समय है। निवेश सोच समझकर करें।

कुम्भ:- अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है।नौकरी पेशा लोगों के लिए समय कम अनुकूल है। आज बहस होने के योग भी बन रहे हैं।आपकी सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।

मीन:- ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं।साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें वरना नुकसान हो सकता है।आपकी सेहत ठीक-ठीक ही रहेगी। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular