Homeराज्यउत्तराखण्डगेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी, फिर मिलेगी तैनाती, 15 हजार मानदेय मंजूर

गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी, फिर मिलेगी तैनाती, 15 हजार मानदेय मंजूर

ticherविज़न 2020 न्यूज: तैनाती एवं सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने अतिथि शिक्षकों की तैनाती का शासनादेश जारी कर दिया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समस्त रिक्त पदों पर इन्हें 31 मार्च 2017 तक के लिए तैनाती दी जाएगी। शासनादेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के स्थान पर इन्हें तैनाती मिलेगी उस शिक्षक के आने पर इनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। गेस्ट टीचरों को 15000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा साथ ही आकस्मिक अवकाश की भी सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 31 मार्च 2016 को समाप्त कर दी गईं थीं, जिसके बाद से प्रदेश के 6214 गेस्ट टीचर स्कूलों में फिर से तैनाती एवं सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहें हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular