Homeराज्यउत्तराखण्डपति ने किया मजाक...तो पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम...

पति ने किया मजाक…तो पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम…

jeevविज़न 2020 न्यूज: पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ें होना आम है….लेकिन ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा रुप लिया कि पत्नी ने अपनी जीभ काट डाली…बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में रात में किसी बात को लेकर बहस हो गई,  सुबह जब पति ने नाराजगी जताई और मजाक में छोड़ देने की धमकी दी तो पत्नी ने आत्मग्लानि में जीभ काट दी। आनन-फानन में पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी राम अवतार और सोनम का चार साल पहले विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। राम अवतार का कहना है कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। बहस के बाद उसने मजाक में सोनम से उसे छोड़ देने की बात कही थी। इससे डरकर सोनम ने यह कदम उठा लिया। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू के तेज वार से महिला की जीभ पूरी तरह कट गई,महिला के जीभ की सर्जरी की गई है, फिलहाल महिला कितने दिनों बाद बोल पायेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ समय बाद महिला के बोलने की संभावना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments