Homeराज्यउत्तराखण्डदेवभूमि में रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बहन हुई भाई के हवस का...

देवभूमि में रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बहन हुई भाई के हवस का शिकार

REPEविज़न 2020 न्यूज: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टिहरी के नैनबाग में एक युवक ने अपनी नाबालिग फुफेरी बहन से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी, इसका फायदा उठाकर आरोपी ने जबरन घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की ने अपने परिजनों को जब ये बात बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बुधवार देर रात आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का जिला अस्पताल बौराड़ी में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। लड़की आरोपी की फुफेरी बहन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular